संघर्ष में घायल हुए युवक की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से होली की खुशियां मातम पर बदल गईं और परिवार में कोहराम मचा है।
मेरठ जनपद में हस्तिनापुर की एक कॉलोनी में हुए संघर्ष में घायल हुए बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत से होली की खुशियां मातम में बदल गई और परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
हस्तिनापुर कस्बे की भीम नगर कॉलोनी में बुधवार की देर रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले। इस मामले में एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया था, जहां एक युवक गौरव पुत्र गंगा शरण को हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार देर शाम घायल गौरव की मौत हो गई।
वहीं युवक की मौत की खबर से परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों की निशानदेही पर पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।