मेरठ में फूलबाग कॉलोनी निवासी एक युवती ने भाई के दोस्त से प्रेम विवाह कर लिया। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद मां थाने पहुंची और बेटी को साथ चलने के लिए कहा। उसने मां के साथ जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद मां काफी देर तक बेहोश हो गई। वहीं, थाने में घंटों तक चले हंगामे के बाद युवती प्रेमी संग चली गई।
नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित फूलबाग कॉलोनी निवासी शिवा नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। शिवा की पड़ोस में ही रहने वाले युवक से दोस्ती थी। शिवा का दोस्त के घर आना-जाना था। इसी दौरान शिवा का दोस्त की बहन से प्रेम-प्रसंग हो गया। प्रेमी युगल ने 13 फरवरी को कोर्ट मैरिज करने का दावा किया।
यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसों का कहर: एक दिन में छह लोगों की मौत, हर तरफ मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
वहीं बुधवार को युवती परिजनों को छोड़कर पति शिवा के साथ चली गई। परिजनों ने नौचंदी थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद कर लिया और थाने ले आई। सूचना मिलते ही युवती की मां और अन्य परिजन थाने पहुंच गए। बेटी को पति संग देख मां बेहोश हो गई। साथ में आए अन्य लोगों ने किसी तरह उसे संभाला।
यह भी पढ़ें: UP: मदनी के बयान से आक्रोश, स्वामी यशवीर महाराज बोले- देवबंद के लिए करेंगे कूच, मौलाना से मांगेंगे जवाब
इसके बाद मां ने बेटी को घर ले जाने के लिए खूब मन्नतें कीं, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा और उनके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। मां और अन्य परिजन बेटी को घंटों तक मनाते रहे, लेकिन वह पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। काफी देर तक थाने में चले हंगामे के बाद पुलिस ने मामला शांत कराते हुए पीड़ित परिवार को घर भेज दिया। इसके बाद युवती को उसके पति के साथ रहने की अनुमति दे दी।