पीड़िता के भाई ने तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बहन बुधवार रात करीब एक बजे घर के बाहर बने शौचालय में गई थी। इसी बीच आरोपी ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। शोर सुनकर जब उसकी भाभी मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया।
आरोप है कि आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता थाने पहुंची। पीड़िता के भाई ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
काफी देर तक पीड़िता का मेडिकल नहीं हुआ तो परिजनों ने आपातकालीन वार्ड में आकर देखा। पीड़िता वहां नहीं मिली तो परिजन सीएचसी प्रभारी के कार्यालय में पहुंचे। वहां सीएचसी के कर्मचारी पीड़िता से उल्टे-सीधे सवाल पूछ रहे थे और हंस रहे थे। किसी ने इन लोगों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो का कहना है कि रात में महिला चिकित्सक नहीं होने के चलते दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल नहीं किया जा सकता, बल्कि उसे रेफर किया जाता है। उन्होंने लाइट व अन्य समस्या आने पर रात में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को उनके कार्यालय में बैठकर काम करने की इजाजत दी हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। यदि पीड़िता के साथ दुर्वव्यहार किया गया है तो कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी देखें...
Muzaffarnagar: जिला अस्पताल ने किया एड्स रोगी के ऑपरेशन से इनकार, नम आंखों से इधर-उधर तकता रहा बेचारा मरीज