फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऐतिहासिक नौचंदी मेला स्थगित, निकाय चुनाव की तैयारियों में लगे हैं अफसर, डीएम ने जारी की नई तारीख

Fri, 21 Apr 2023 01:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : निकाय चुनाव की वजह से ऐतिहासिक नौचंदी मेला स्थगित हो गया है। वहीं, डीएम दीपक मीणा ने मेले के आरंभ की नई तारीख जारी की है।
विज्ञापन
नौचंदी मेला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद ही अब नौचंदी मेला शुरू होगा। नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारी चुनाव में लगे हुए हैं। जिनके चलते नौचंदी मेले में होने वाले कार्य अधूरे रह गए हैं।

विज्ञापन


डीएम दीपक मीणा ने बताया कि नगर निगम में महापौर-पार्षदों, नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य के चुनाव के लिए सरकारी अमला लगा हुआ है। जिसके चलते नौचंदी मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से नहीं लग पाए। नौचंदी मेले में होने वाले कार्यक्रम के कार्य भी अधूरे रह गए हैं। इन सभी को देखते हुए नौचंदी मेले को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: सपा-रालोद गठबंधन में दरार, खुलकर सामने आई ये तस्वीर, भाजपा-बसपा में भी भीतरघाट, पढ़ें खास स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि अब नौचंदी मेला 15 मई 2023 से आरंभ होगा। 13 मई 2023 को निकाय चुनाव की मतगणना संपन्न हो जाएगी। दो दिन में नगर निगम, प्रशासनिक अधिकारी नौचंदी मेले से संबंधित सभी कार्यों को पूरा कराकर मेले की शुरुआत कर देंगे। नगर निगम ने भी इस संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रेषित की है।

यह भी पढ़ें: गुंडागर्दी: बर्गर के ऑर्डर में देरी पर पूर्व सांसद के बेटे ने तानी रिवॉल्वर, सहमे लोग, CCTV से सामने आएगा सच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें