फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नाम बदलकर प्यार, शादी का झांसा देकर सात माह तक दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Sun, 21 May 2023 12:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में धर्म व नाम छिपाकर युवती से दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में नाम बदलकर युवती को प्रेम जाल में फंसाने और सात माह तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कंकरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती ने दूसरे संप्रदाय के युवक पर शादी का झांसा देकर सात माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवक ने नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाने के बाद ऐसा किया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को पकड़ लिया। युवती के मुताबिक वह गढ़ रोड स्थित अस्पताल में जॉब कर रही है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बैंकों में जमा हुए दो हजार के नोट, 23 से बदलेंगे, दो दिन चढ़ेगा पारा, लू का दिखेगा असर

अस्पताल में ही हापुड़ रोड निवासी युवक भी काम करता था। यहां दोनों की दोस्ती हुई। दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया। आरोपी ने अपना नाम अमित बताया था। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि आरोपी का असली नाम आमिर है। युवती ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो युवती को अंजाम भुगतने की की धमकी दी गई। शुक्रवार को पीड़िता ने भाजपा नेता अंकित चौधरी से संपर्क किया। शनिवार को भाजपा नेता पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें