फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार की टक्कर से टेंपो सवार आठ सवारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला (मेरठ)। एनएच-58 पर मटौर गांव के सामने शनिवार को सवारियों से भरे एक टेंपो में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार आठ सवारी घायल हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

दौराला चौराहे से एक टेंपो शनिवार को सवारी लेकर खतौली जा रहा था। मटौर गांव के सामने पहुंचने पर पीछे से आ रही एक कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद टेंपो में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने सवारियों को टेंपो से बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने घायल सवारियों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में कपसाड निवासी प्रमोद, अंकित, सिवाया निवासी खुर्शीद, दौराला मिल कर्मचारी नीलेश मौर्य, फलावदा निवासी राहुल, दो वर्षीय पुत्री तनु, शाहपुर जदीद निवासी गोपीचंद, मामूरी निवासी विमलेश, सकौती निवासी सोनू घायल हो गए। पुलिस ने कार सवार गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र नेपाल निवासी देवरंजन राव और लखनऊ निवासी फैज अहमद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर जाम पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि कार की तलाशी ली तो उसमें से गांजा और पेपर बरामद हुए। कार सवार नशे में थे, जिस कारण हादसा हुआ। पुलिस दोनों कार सवार का मेडिकल करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें