वहीं रूट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण ओएचई में आई तकनीकी खराबी के चलते कंट्रोल रूम को तुरंत बता दिया गया। ओएचई वेन को तत्काल मौके पर भेजा गया। इंजीनियरों की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट ठीक किया। इसके बाद दोपह साढे बाहर बजे रूट शुरू किया जा सका। इस दौरान कई ट्रेनें अपने समय से लेट हो गईं।
यह भी पढ़ें: यूपी: खुले में अंडर गारमेंट सुखाना पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
ये ट्रेनें हो गईं लेट
सुबह के समय अंबाला और हरिद्वार की तरफ से आने वाली उत्तरांचल एक्सप्रेस, सुपर एक्सप्रेस, जनशताब्दी, अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी, उत्कल एक्सप्रेस, अंबाला-दिल्ली मेमू घण्टो लेट हो गईं।
जालंधर से आने वाली सुपर एक्सप्रेस अपने तय समय से 2 घंटे 27 मिनट की देरी से दोपहर 1.27 पर सिटी स्टेशन पहुंची। वहीं, उत्कल एक्सप्रेस 3 घंटे 31 मिनट, जनशताब्दी 3 घंटे 43 मिनट, इंटरसिटी 1 घण्टे 40 मिनट, उत्तरांचल एक्सप्रेस 2 घण्टे 9 मिनट, अंबाला-दिल्ली मेमू 3 घंटे 18 मिनट की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची।