पीड़ित परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शाम को इनाम का शव घर पर ले आए और पुलिस-प्रशासन को सूचना दे दी कि जब तक पांच लाख रुपये आर्थिक मदद और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, वह शव को सुपुर्द-ए-खाक नहीं करेंगे। जिसके बाद सीओ किठौर और सपा नेता आदिल चौधरी वहां पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। सीओ ने आश्वासन दिया कि जो भी मदद हो सकेगी, वह दिलवाई जाएगी। काफी जद्दोजहद के बाद परिजन माने और शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए बालेमियां कब्रिस्तान ले गए।
चालक हो गया था बेहोश, नहीं हुआ विवाद
पंप पर जब ऑटो चालक का नंबर आया तो वह अचानक बेहोश होकर गिर गया था। जिससे ऑटो से टकराने पर उसके गुप्तांग के पास चोट लग गई थी। पंप पर कोई विवाद नहीं हुआ और न ही किसी भी कर्मचारी ने ऐसी घिनौनी हरकत की है। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस जांच में सब सामने आ जाएगा।
- सोनू राणा, मैनेजर सीएनजी पंप
जो भी दोषी होगा उसे जेल भेजा जाएगा
पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- राजेश कुमार, एसपी देहात
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/