फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पत्नी को मारकर किया अंतिम संस्कार, मायके वालों को 15 दिन तक नहीं लगी भनक

Tue, 07 Sep 2021 03:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

विवाहिता रूबी के पिता रामचंद्र ने बताया कि रूबी का अक्सर उनके पास फोन आता था। 15 दिन से उसकी कोई कॉल नहीं आ रही थी। बेटी के पति को कई बार कॉल की, लेकिन वह बार-बार उन्हें भ्रमित करता रहा। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण लखनऊ से डीजीपी भी खुद इसमें संज्ञान ले रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विवाहिता की शादी का फोटो व राजनाथ सिंह के बेटे के साथ विवाहिता के पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे सरधना में पत्नी की हत्या कर पति अपने परिवार के साथ फरार हो गया। महिला के मायके वालों ने एसएसपी ने शिकायत की। हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद से परिवार के सदस्य अपना कारोबार बंद कर फरार हो गए। लखनऊ निवासी विवाहिता रूबी के परिजन सोमवार को थाने पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण लखनऊ से डीजीपी भी खुद इसमें संज्ञान ले रहे हैं। 

विज्ञापन


आरोपियों की तलाश के लिए एसएसपी ने तीन टीमें गठित की हैं। सोमवार को आरोपी की ज्वेलरी की दुकान पर भी ताला लटका मिला।  लखनऊ के सीतापुर रोड जानकीपुर निवासी रामचंद्र गुप्ता ने सरधना थाने में दामाद दीपक जैन निराला, देवर ऋषभ जैन उर्फ गुड्डू, राशि पत्नी ऋषभ जैन, ननद पारुल जैन, दीपक की मां के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

रविवार देर रात मुकदमा दर्ज होते ही आरोपियों की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। सोमवार को उसकी गंज बाजार स्थित ज्वेलरी की दुकान भी नहीं खुली।  
विज्ञापन


पत्नी की हत्या कर पति अपने परिवार के साथ फरार हो गया। महिला के मायके वालों ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके चलते पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना कि आरोपी के घर पर ताला लगा है, जिसकी तलाश में कई जगह पर दबिश दी। लेकिन अभी उसका सुराग नहीं लगा।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पत्नी की हत्या कर परिवार समेत फरार हुआ पति, एक साल तक ससुर को करता रहा गुमराह

विज्ञापन

पत्नी को ऋषिकेश लेकर गया था दीपक 
पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक निराला अपनी पत्नी रूबी और परिवार के साथ ऋषिकेश गया था। जहां पर रूबी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई और दीपक ने वहीं पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। दीपक ने अपने ससुर रामचंद्र को फोन पर बताया था कि रूबी की बीमारी के चलते ऋषिकेश में मौत हुई है। 

एक साल से ससुर को गुमराह करता रहा 
रामचंद्र ने बताया कि रूबी का अक्सर उनके पास फोन आता था। 15 दिन से उसकी कोई कॉल नहीं आ रही थी। दीपक निराला को कई बार रामचंद्र ने कॉल की, लेकिन वह बार-बार उन्हें भ्रमित करता रहा। पुलिस के मुताबिक, रूबी की शादी से परिवार के लोग खुश नहीं थे। शायद यही वजह थी कि परिवार के लोग रूबी से फोन पर ज्यादा बात नहीं करते थे। 

दीपक निराला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। सरधना पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह पर दबिश दी, लेकिन पूरा परिवार गायब है। ससुर को कॉल करने के बाद से उसका फोन भी बंद है। दीपक की गिरफ्तारी के बाद ही मौत का राज खुलेगा। -प्रभाकर चौधरी, एसएसपी, मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें