फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ नहीं मिला तो कर लेंगे आत्मदाह

Tue, 29 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्लवपुरम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूनम चौधरी की पुत्रवधु और बेटे पर हुए हमले के मामले में आरोपी अभी भी फरार हैं। जेल में बंद ब्रजवीर उर्फ मुन्नू प्रधान के मामा ने कहा कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन


पलवपुरम फेस दो में शनिवार रात आधा दर्जन हमलावारों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूनम चौधरी के घर हमला बोल दिया था। जिसमें उनकी पुत्रवधु भावना की मौत हो गई और बेटा प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को ब्रजवीर के मामा सत्यवीर सिंह सिवाच जिला जाट महासभा उपाध्यक्ष ने कहा कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेंगे, उनके साथ में उनके परिवार भी आत्मदाह करेगा। घटना को हुए तीन दिन हो गए, लेकिन पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

सपा नेताओं पर लगाया आरोप
सत्यवीर सिंह ने कहा कि भावना हत्याकांड में सपा नेता राजनीति कर रहे हैं। सपा नेताओं के इशारे पर आरोपियों को बचाया जा रहा है। पुलिस दबाव में काम कर रही है। पुलिस को निष्पक्ष काम करना चाहिए।  उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार दहशत में है और हमलावर फिर से हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन


अस्पताल और घर पर है पुलिस का पहरा
प्रशांत मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती है, वहां पर पुलिस ने प्रशांत की सुरक्षा में कड़ा पहरा लगा रखा है। इसके अलावा पल्लवपुरम स्थित आवास पर भी पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें