फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रोडरेज में हत्या, ई-रिक्शा से टकराने पर स्कॉर्पियो सवार ने लोहे की रॉड से पीटा, तमाशा देखती रही पब्लिक

Fri, 13 Jun 2025 10:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Murder in Meerut: कंकरखेड़ा निवासी स्कॉर्पियो सवार शिक्षक निरवैर सिंह पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ मूवी देखने जा रहा था। परतापुर में नरेश के ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। दोनों के बीच गालीगलौज से मामला बढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
रोते बिलखते नरेश के परिजन और आरोपी की स्कॉर्पियो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परतापुर में दिल्ली रोड पर रोड रेज की घटना में स्कॉर्पियो सवार शिक्षक निरवैर सिंह ने रिठानी के ई-रिक्शा चालक नरेश (49) की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार देर शाम को रिठानी पीर के सामने हुई।  ई-रिक्शा चालक नरेश की कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी सेक्टर तीन निवासी स्कॉर्पियो सवार शिक्षक सरदार निरवैर सिंह से टक्कर हो गई। कहासुनी के बाद गुस्साए निरवैर सिंह ने लोहे की रॉड से सिर पर कई बार वार किया, जिससे नरेश की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने निरवैर सिंह की पिटाई कर दी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिटाई कर रहे लोगों के चंगुल से आरोपी निरवैर को बाहर निकाला और थाने ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 

अपनी पत्नी के साथ नरेश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
रिठानी जीवनपुरी का रहने वाला नरेश रिठानी और परतापुर क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाता था। रिठानी पीर के सामने पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां नरेश अपनी ई-रिक्शा को मोड़ रहा था। इसी दौरान परिवार के साथ फिल्म देखने जा रहे निरवैर सिंह की स्कॉर्पियो की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। इसके बाद नरेश और निरवैर सिंह के बीच गालीगलौज और मारपीट हो गई। 
 

आरोप है कि नरेश ने ईंट उठाकर निरवैर सिंह के हाथ पर मार दी और दूसरी ईंट कार पर फेंक दी। इससे कार का शीशा टूट गया। इसके बाद निरवैर सिंह ने स्कॉर्पियो की डिक्की में रखी लोहे की रॉड निकाल ली। बीच सड़क पर निरवैर सिंह ने नरेश के सिर में लोहे की रॉड मारनी शुरू कर दी। नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लहुलूहान हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
 

वहीं गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई करनी शुरू कर दी। सड़क पर पत्नी और बच्चों के सामने ही उसे पीटा। कुछ लोगों ने हालांकि बीच बचाव कराया। इसके बाद नरेश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव को लेकर परतापुर थाने पहुंचे। इस दौरान परतापुर थाने के सामने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। 
 

इसके बाद थाने का घेराव कर दिया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाने में भी आरोपी निरवैर पर हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को हवालात में बंद कर दिया। गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ भी कर दी। परतापुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 
 

नरेश को जब पीटा, तमाशबीन बनकर खड़ी रही पब्लिक
रिठानी पीर के सामने नरेश को सरेआम निरवैर सिंह पीटता रहा लेकिन लोग तमाशबीन बनकर खड़े रहे। किसी ने भी उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो लोगों ने आरोपी की पिटाई करनी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी की कार और ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया है।
 
विज्ञापन

घरों में टयूशन पढ़ाता है निरवैर सिंह
निरवैर सिंह घरों में टयूशन पढ़ाने का काम करता है। लोगों का कहना था कि जिस तरह की हरकत निरवैर सिंह ने की है, यह एक ट्यूटर पर शोभा नहीं देती है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी देखें...
दुष्कर्म के बाद हत्या: नौचंदी घुमाने के बहाने ले गया, खंडहर में की वारदात, खून सनी शर्ट बनी हैवानियत का सबूत    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें