18 हजार रुपये के उधार को लेकर हुआ विवाद
पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात वे दुकान में बैठकर नरेश के साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान नरेश ने उनसे 18 हजार रुपये का उधार वापस मांग लिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। विवाद के दौरान आरोपी आशीष ने पिस्टल निकालकर नरेश को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपियों को भेजा गया जेल
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। एसपी देहात के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।