ऊर्जा राज्यमंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर के बारे में विवादित बयान देने वाले सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ पर रासुका लगने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। अभी उनको अभी अपने पक्ष में जवाब देना होगा। वहीं डीएम-एसएसपी भी लखनऊ में प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी के समक्ष पेश होकर इस बाबत अपनी पैरवी करेंगे और पूरा वाक्या भी बताएंगे।
नगर निगम में अनुसूचित जाति के पार्षदों से मारपीट के मामले में छह जनवरी को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया था। इसमें सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ ने डाॅ. सोमेंद्र तोमर पर विवादित बयान दिया था। मुकेश को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।