फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सांसद चंद्रशेखर बोले- प्रदेश में तीन दिन में 16 हत्याएं, कोई सुरक्षित नहीं, प्रभारी मंत्री को ये कहा

Wed, 28 May 2025 11:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नगीना के सांसद चंद्रशेखर ने प्रभारी मंत्री धर्मपाल  के कूड़े से सोना वाले बयान पर कहा कि ऐसे हल्के नेताओं के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहता। बीजेपी नेता ही बता सकते हैं कि वो जनता को कैसे झूठे सपने दिखाते हैं।
विज्ञापन
भूसा मंडी में डूबे युवकों के परिजनों से मिलते सांसद चंद्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीते तीन दिन में पश्चिम उत्तर में 16 हत्याएं हो चुकी हैं। बच्चे, पुलिसकर्मी, व्यापारी, कारोबारी, पत्रकार सुरक्षित नहीं है। 
विज्ञापन

भूसा मंडी में सांसद चंद्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को अलीगढ़ से मेरठ पहुंचे सांसद चंद्रशेखर ने मवाना में गंगनहर में डूबे सुहेल और फरमान के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। कहा कि पार्टी स्तर से वह परिजनों की हरसंभव मदद करेंगे।
 

बीते सप्ताह मवाना कस्बा में आजाद समाज पार्टी कांशीराम का सद्भावना सम्मेलन था। इसे सांसद चंद्रशेखर ने संबोधित किया था। मेरठ से सम्मेलन में शामिल होने के लिए भूसा मंडी निवासी सुहेल और फरमान भी गए थे। सम्मेलन के बाद दोनों अपने साथियों के साथ मवाना हस्तिनापुर रोड पर स्थित मध्य गंगा अनूपशहर ब्रांच गंगनहर में नहाने गए थे। जहां सुहेल और फरमान की डूबने से मौत हो गई थी। 
 

तीन दिन बाद दोनों के शव मिले थे। इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार को सांसद चंद्रशेखर ने मेरठ पहुंचकर दोनों मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन ने पीड़ित परिजनों को यथासंभव मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि आसपा अपने बलबूते पर पंचायत चुनाव लड़ेगी।
 
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री को हल्का नेता बताया
प्रभारी मंत्री के कूड़े से सोना वाले बयान पर चंद्रशेखर ने कहा कि ऐसे हल्के नेताओं के बारे में बयान नहीं देना चाहता। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता होते तो बताता, वैसे भी बीजेपी के राष्ट्रीय नेता ही बता सकते हैं कि वो जनता को कैसे झूठे सपने दिखाते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें