मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मां-बेटी को सीएचसी दौराला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद से गांव देदवा और आसपास के इलाके में ममता की यह मिसाल चर्चा में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला ने जो साहस दिखाया, वह किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि महिला चिकित्सक के पास दवा लेने आई थी, हादसे की जांच की जा रही है।