मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर फूल गांव निवासी अमित तोमर ने अपनी पत्नी मीनाक्षी पर सात महीने के बेटे रुद्रांश की गला दबाकर हत्या का करने आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी पत्नी का दिल्ली के मोहित से प्रेम प्रसंग है। पति ने सोमवार को थाने पर तहरीर देकर पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने बच्चे के पोस्टमार्टम के लिए जिलाधिकारी व एसएसपी गुहार लगाई। डीएम के आदेश पर पुलिस मंगलवार यानी आज श्मशान घाट से कब्र खोदकर बच्चे के शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराएंगी।
पुलिस के अनुसार, गढ़ रोड स्थित मुरलीपुर फूल गांव निवासी अमित तोमर ने सोमवार को मुंडाली थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह एक चिकित्सक के यहां कार चालक है। उसकी शादी 9 मार्च 2023 को मुरादाबाद निवासी मीनाक्षी चौहान से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो वर्ष का बेटा रुद्र और सात महीने का रुद्रांश था।
अमित का कहना है कि करीब 20 दिन पहले उसने पत्नी के मोबाइल पर दिल्ली निवासी मोहित के मैसेज व कॉल देखी थी। इस पर उसने पत्नी मीनाक्षी से इस संबंध में जानकारी की थी। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्ष के लोग एकत्र हो गए थे। तब पत्नी ने अपनी गलती मान ली थी। 15 दिन पूर्व दोनों के बीच दोबारा से कहासुनी हो गई थी।
अमित ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह चिकित्सक के काम से सहारनपुर चला गया था। इसी दौरान 30 मई को मीनाक्षी ने फोन कर बताया कि छोटे बेटे रुद्रांश की तबीयत खराब हो गई है और वह उसे दिखाने डॉक्टर के पास जा रही है। कुछ देर बात उसने फोन कर बताया कि छोटे बेटे की मौत हो गई। बेटे की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई करे बच्चे के शव को दफना दिया था।
अमित का कहना है कि उसे पत्नी मीनाक्षी पर बेटे की हत्या करने का शक था। सोमवार को उसने सख्ती से पूछा तो पत्नी मीनाक्षी ने बेटे का गला दबाकर मारने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुंडाली पुलिस हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। डीएम के आदेश पर पुलिस शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराएगी।
ये भी देखें...
UP: प्रेमिका से मिलने आए युवक को बांधकर पीटा, रस्सी से गला घोंटा, ठेले पर शव रखकर फेंक आए तीन चाचा