फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एक्सीडेंट में मॉडल की मौत, कार को काटकर निकाला गया शव और तीन घायल दोस्त, खौफनाक था मंजर

Thu, 01 May 2025 11:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

जानी के गांव किठौली का करण सांगवान मॉडलिंग करता था। बृहस्पतिवार सुबह मेरठ-बागपत हाईवे पर गांव पावटी के पास डंपर ने कार में टक्कर मार दी। करण की मौके पर मौत हो गई। वह इकलौता बेटा था। 
विज्ञापन
करण सांगवान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-बागपत हाईवे पर गांव पावटी के पास बृहस्पतिवार सुबह डंपर की टक्कर से कार में सवार मॉडल करण सांगवान (25) की मौके पर मौत हो गई। उसके तीन दोस्त गंभीर घायल हो गए। करण इकलौता बेटा था। उसकी मौत से किठौली के ग्रामीण गमजदा हैं। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जानी थाना क्षेत्र के गांव किठौली निवासी प्रवेश सांगवान का पुत्र करण सांगवान मॉडलिंग करता था। बृहस्पतिवार सुबह करण अपने दोस्तों दीपक निवासी रामपुर पावटी, भूरा निवासी डालूहेड़ा और अर्जुन निवासी बहसूमा के साथ स्कॉर्पियो कार से मेरठ जा रहा था। 
 

मेरठ-बागपत हाईवे पर पावटी के पास एक डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस ने किसी तरह कार को काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक करण की मौत हो गई।
 

पुलिस ने घायल दीपक, भूरा और अर्जुन राठी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, करण के परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद काफी जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर जाम खुलवाया। हादसे के बाद डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। 
 

प्रवेश सांगवान ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। करण सांगवान की मौत का पता चलने पर काफी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार शोक संवेदना प्रकट करने के लिए पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। करण अविवाहित था। उसकी बड़ी बहन का विवाह कई वर्ष पूर्व हो चुका है। उसके पिता प्रवेश सांगवान सेना की नौकरी से सेवानिवृत्त होकर कुछ माह पूर्व ही घर आए हैं।
 
विज्ञापन

गुरमीत की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

गांव अल्लीपुर ऐतमादपुर संपर्क मार्ग पर पैदल जा रहे गुरमीत की बाइक की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ दुर्घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव ऐतमादपुर निवासी गुरमीत (35) पुत्र गुरुदेव बुधवार रात पड़ोसी गांव अल्लीपुर से पैदल अपने गांव आ रहा था। गुरमीत जब गांव के समीप पहुंचा तभी गांव के ही युवक पंजाबी ने बाइक से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गुरमीत की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता गुरूदेव ने पंजाबी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुरमीत शादीशुदा था उसकी चार वर्षीय पुत्री है। पत्नी से तलाक का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। पत्नी के साथ पुत्री अपने मायके रह रही है। मां बीना, दादा कुंवरपाल, भाई चवनवीर, पिता गुरुदेव बार-बार बिलखते रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें