सार
मेरठ में चल रहे SIR सत्यापन पर सपा विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि बीएलओ को सही ट्रेनिंग नहीं दी गई है, जिसके कारण सत्यापन प्रक्रिया में भ्रम की स्थिति है। रोहिंग्या और बाहरी लोगों को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेरठ में सभी हिन्दुस्तानी रहते हैं।
प्रदेश में चल रही SIR (Special Summary Revision) प्रक्रिया को लेकर सपा के शहर विधायक रफीक अंसारी ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ बिना उचित ट्रेनिंग के सत्यापन कर रहे हैं, जिससे मतदाता सूची संशोधन में त्रुटियां हो रही हैं।