फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लोहियानगर से गायब किशोरी पांच दिन बाद होमगार्ड के घर से मिली, आधी रात को घर से हुई थी लापता

Mon, 27 Nov 2023 04:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी (14) संदिग्ध हालात में अपने घर से लापता हो गई। इसके बाद बेटी की तलाश करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगे तो बेटी देर रात तीन युवकों से जान बचाकर भागती नजर आई। वहीं पांच दिन बाद किशोरी होमगार्ड के घर मिली।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई किशोरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लोहियानगर से लापता किशोरी किठौर के अजराड़ा गांव से हुई बरामद। होमगार्ड गजेंद्र सिंह कश्यप ने रखा हुआ था अपने घर। गढ़ थाने में है तैनात। पुलिस किशोरी से ले रही पूरे घटनाक्रम की जानकारी। होमगार्ड के जानकारी नहीं दिए जाने पर पुलिस कर सकती है उसके खिलाफ मुकदमा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 22 नबंवर को लोहियानगर के एक गांव की किशोरी(14) बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। सुबह परिजनों को पता चलने पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले पर किशोरी रात करीब दो बजे सड़क पर दौड़ती दिखाई हुई कैमरे में कैद हुई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

उसका तीन युवक पीछा कर रहे थे। कुछ ही देर बाद तीनों युवक तो वापस आते दिखाई दिये थे, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चला था। परिजनों ने तीनों युवकों पर ही बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए लोहिया नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया कि आखिरी बार किशोरी जिस युवक के साथ बाइक पर दिखी है। उसके बारे में जानकारी जुटाई गई। किठौर क्षेत्र के गांवों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों को इसके फुटेज दिखाए गए। 

सर्विलांस टीम और दो अन्य टीमों को आखिरकार सोमवार को सफलता मिल गई। किशोरी कहां थी, कैसे गई, इसको लेकर उससे पुलिस बात कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें