फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बदमाशों ने दो घरों को बनाया निशाना, कार व बाइक लेकर फरार, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

Wed, 27 Dec 2023 04:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ में बीती रात थाना क्षेत्र के अमीना उर्फ बड़ा गांव में चोरों ने दो घरों में चोरी की
विज्ञापन
villagers - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ में बीती रात थाना क्षेत्र के अमीना उर्फ बड़ा गांव में चोरों ने दो घरों में चोरी की,  चोर एक स्विफ्ट कारए बुलेट बाइक सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। परिजनों को सुबह चोरी का पता लगने पर होश उड़ गए। चोरों की आस पास के जंगलों में तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित परिजनों ने थाने पहुंचकर अलग अलग तहरीर देते हुए वारदात के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन


ग्राम अमीना बाद उर्फ बड़ा गांव निवासी ओमबीर सिंह पुत्र अलबेल मंगलवार की रात अपने परिवार के साथ कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में खड़ी स्विफ्ट कार संख्या यूपी 15. सीडी 0807 व एक गैस सिलेंडर भरा, दो कुंतल सरसों, एक कुंतल बाजारा चोरों कर फरार हो गए वहीं चोरों ने दुसरी चोरी की वारदात गांव के ही अनिल पुत्र जगपाल सिंह के घर के आंगन में खड़ी एक बुलेट बाइक संख्या डीएल 8 एस बी जी 4322 को चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन

दोनों पीड़ित परिजनों को बुधवार सुबह चोरी की वारदात का पता लगने पर होश उड़ गए तथा दो घरों में चोरी की वारदात का पता लगने पर गांव में हड़कंप मच गया और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारो के आवास पर एकत्रित हो गए और परिजनों के साथ आस पास के जंगलों में चोरों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा सका।

बाद में परिजनों के साथ ग्रामीण थाने पहुंचे ओर चोरी की घटना के खुलासे की मांग करते हुए पीड़ित ओमबीर व अनिल ने अलग अलग तहरीर दी।  दोनो  मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

सर्दी की दस्तक होते ही चोर सक्रिय 
सर्दी के मौसम में चोरों सक्रिय हो जाते हैं कोहरे का फायदा उठाकर आराम से चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं लेकिन पुलिस गस्त करने का वादा तो करती है लेकिन चोर को नहीं पकड़ पाती जिसे सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगती है ग्रामीण पुलिस से रात्रि में गस्त बढ़ाने की मांग की है जिससे चोरी की वारदातो को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें