फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सॉरी चोरी करना मजबूरी...आपका फर्श बहुत मजबूत था, वारदात के बाद चोरों ने लिखा संदेश

Wed, 29 Mar 2023 12:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बदमाशों ने सोमवार को गढ़ रोड़ स्थित एक ज्वेलर्स शोरूम को निशाना बनाया। यहां बदमाश काउंटर पर रखी लाखों रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए।वहीं चोरी की सूचना पर व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान व्यापारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
चोरों ने लिखा संदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदमाश अब वारदात को अंजाम देते हैं और खुली चुनौती देते हैं। व्यापारी पीयूष गर्ग की दुकान में बदमाशों ने चोरी की और उनकी हिसाब वाली कॉपी में लिखा- सॉरी भाई हमारी मजबूरी है चोरी करने की। माफ कर देना पर आपका फर्श बहोत मजबूत था। इससे पहले परतापुर स्थित रिठानी में दो फरवरी को भी सराफा व्यापारी की दुकान पर बदमाशों ने लिखा था कि उनका चुन्नू-मुन्नू गैंग है। इस बार सफल नहीं हो सके, फिर आएंगे।

विज्ञापन


सुरंग बनाकर चोरी करने वाले बदमाशों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। घटनाक्रम देखने से लगता है कि बदमाश कई दिन पहले प्लानिंग करते हैं। फिर आसानी से वारदात करते हैं। फर्श तोड़ने में बदमाशों को कितनी मेहनत करनी पड़ी, इसके बारे में भी बदमाश लिखकर गए हैं। बदमाश कोई न कोई निशानी भी छोड़कर जाते हैं। इस घटना में भी बदमाशों ने सुरंग खोलने वाली नुकीली लोहे की रॉड छोड़ी है। 

लेखनी का कराएंगे मिलान 
एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना कि दो फरवरी को दीपक लोधी की दुकान पर तिजोरी पर लिखा था और अबकी बार पीयूष गर्ग की हिसाब वाली काफी पर लिखा गया है। प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों के लिखने का तरीका एक जैसा है। लेखनी का मिलान कराने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिंक टीम को बुलाया है। हिंदी के शब्द दोनों जगह गलत लिखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी बोेले... मेरा सामान पैक है  
दोपहर 12:30 बजे भाजपा नेता विनीत शारदा ने एसपी सिटी से कहा कि पहली घटना में 24 घंटे का समय दिया था और 15 दिन बीत गए। हमें ऐसी पुलिस नहीं चाहिए। मैं आपको भी सुबह 9:00 बजे तक नहीं रहने दूंगा। अब 24 घंटे में घटना नहीं खुली, अपराधी नहीं पकड़े तो अंजाम ठीक नहीं होगा। एसपी सिटी बोले कि मेरा सामान पैक है। जितना समय मेरठ में लिखा है, उतना ही रहूंगा। उसके बाद विनीत शारदा ने आईजी को फोन करके घटना के बारे में बताया और मौके पर आने की बात कही लेकिन आईजी नहीं आए।

सपाई बोले, भाजपा सरकार में बढ़ रहा अपराध
हंगामे के समय सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध बढ़ रहे हैं। मेरठ में ही लूट, हत्या, चोरी, डकैती, राहजनी, अपहरण सहित अन्य घटनाएं आम हो गई हैं। शहर विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को विधानसभा में उठाया जाएगा। उन्होंने घटना का खुलासा करने की मांग की। इस दौरान राजीव पूनिया, यूसुफ सैफी, बॉबी कैलाशपुरी और फैजान आदि भी उनके साथ रहे।

एडीजी ने किया था अलर्ट... लापरवाही पड़ी भारी
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने कहा था कि नालों के पास सराफ की दुकानों और बैंकों पर खतरा है। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए थे कि सुरंग करने वाले गैंग का पता लगाओ, अन्यथा नाले के पास सराफ की दुकानों और बैंकों की निगरानी बढ़ाओ। इसके बावजूद चोरी हो गई है। एडीजी ने मेरठ पुलिस से कहा था कि रात में गश्त बढ़ाओ। नाले पर जितनी भी सराफ की दुकान और बैंक है, उनकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवा दो। सुरंग खोदकर चोरी करने वाले गैंग खतरे से खाली नहीं है। पुलिस ने न तो सराफ के व्यापारियों की मीटिंग की और न निगरानी बढ़ाई। इसके बावजूद भी मेरठ पुलिस की नींद नहीं टूटी, नतीजा ज्वेलरी शॉप में चोरी हो गई। 

आईजी शाम सात बजे पहुंचे: दिनभर गहमगहमी के बाद आईजी रेंज नचिकेता झा शाम सात बजे व्यापारी के दुकान पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली और खुलासे के लिए दस टीम गठित कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें