फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कमिश्नर आवास के सामने दो मंदिरों में चोरी, नगदी और चांदी के छत्र समेत आभूषण ले गए बदमाश

Sun, 21 Dec 2025 01:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित मां संतोषी देवी मंदिर और गोपाल मंदिर में रविवार सुबह श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचे तो चोरी का पता चला। लोगों ने आक्रोश जताते हुए वारदात के खुलासे की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। 
विज्ञापन
मंदिर में चोरी की जानकारी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए कमिश्नर आवास के सामने ही मां संतोषी देवी और गोपाल मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर नगदी, जेवर और कीमती सामान आदि ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

शनिवार रात चोरों ने कमिश्नर आवास के सामने यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित मां संतोषी देवी मंदिर के ताले तोड़कर अंदर से सामान और दानपत्र से नकदी चोरी कर ली। रविवार सुबह श्रद्धालु रोजाना की भांति मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गए तो मुख्य गेट के ताले टूटे हुए थे। 
 

अंदर जाकर देखा तो मंदिर का सामान बिखरा हुआ था और दो दानपात्र के ताले भी टूटे हुए थे, जिनमें से रुपये गायब थे। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान श्रद्धालुओं ने पाया कि मां संतोषी देवी मंदिर के बराबर में गोपाल मंदिर के भी ताले टूटे हुए हैं और सामान गायब है। 
 
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि मंदिर में पहले पुजारी रहते थे, अब सर्दी अधिक होने या किसी अन्य कारण से पुजारी रात्रि में नहीं रहते। इसी का फायदा उठाकर चोरी ने वारदात की है। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें