दोनों ने बैंक से तीन लाख रुपए निकाले और घर के लिए चल दिए। थाने से कुछ दूरी पर चलने के बाद महिला किसी काम से बाजार में रुक गई। वही बुजुर्ग ई रिक्शा से घर के लिए चल दिए। बुजुर्ग गली के बाहर ई-रिक्शा से उतरकर पैदल ही घर के लिए चल दिए।
इसी बीच पल्सर सवार दो बदमाश पीछे से आए उन्हें झपट्टा मारकर बुजुर्ग के हाथ से बैग छीन लिया। पैसे लूटने के बाद बदमाश मार्शल पिच की तरफ फरार हो गए। घटना का पता चलने पर आसपास के लोग बदमाशों के पीछे दौड़े। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी चेक किए। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।