फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: टीपीनगर में दिनदहाड़े बदमाशों ने ठेकेदार के परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती

Wed, 01 Feb 2023 03:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में लूट और डकैती की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को बागपत रोड स्थित मधुबन कॉलोनी में केंद्र लोक निर्माण ठेकेदार और उनके नाबालिग बेटे को बंधक बनाकर बदमाशों ने डकैती डाली। हालांकि पुलिस का कहना है कि बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बदमाशों को कानून का जरा भी खौफ नहीं हैं। बुधवार को बागपत रोड स्थित रेलवे रोड थाना क्षेत्र में मधुबन कॉलोनी में ठेकेदार के परिवार को बंधक बनाकर दिनदहाड़े बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दे दिया। इसकी जानकारी लगने पर रेलवे रोड थाने की पुलिस और टीपीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस पीड़ित परिवार से जानकारी लेने के बाद आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालने में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बागपत रोड स्थित मधुबन कॉलोनी में केंद्र लोक निर्माण ठेकेदार और उनके नाबालिग बेटे को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूट की वारदात कर ली। इसकी जानकारी लगने पर रेलवे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई। 

यह भी पढ़ें: Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री ने किए कई बड़े एलान, राकेश टिकैत बोले-आत्महत्या की ओर बढ़ेगा किसान
विज्ञापन


रेलवे रोड थानाक्षेत्र के मधुबन कॉलोनी में केंद्रीय लोक निर्माण के ठेकेदार संदीप सिंह राणा अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार सुबह 10:30 बजे दो बदमाश घर में घुस गए। संदीप और बेटे वंश राणा बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया और फिर मकान में लूट करते हैं।
विज्ञापन


बदमाश आसानी से फरार भी हो गए। घटना की जानकारी पर एएसपी कैंट विवेक यादव भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर दी। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना कि सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाश पैदल आते दिखाई दिए। उनको जल्द गिरफ्तार लुटे हुए 40 हजार और अन्य सामान बरामद किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें