फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आईआईएफएसआर में नए डायरेक्टर ने पदभार ग्रहण किया, बोले- सीमांत किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर

Wed, 01 Feb 2023 03:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 मेरठ के मोदीपुरम स्थित आईआईएफएसआर में नए डायरेक्टर सुनील कुमार ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
आईआईएफएसआर में नए डायरेक्टर सुनील कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमांत किसानों की आए कैसे बढ़ाया जाए इसको लेकर कार्य किए जाएंगे। नई तकनीक, नए शोध किसानों तक पहुंचाया जाएगा। बुधवार को भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम में नए डायरेक्टर सुनील कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद यह बात कही। 

विज्ञापन


सुनील कुमार  वर्तमान में  झांसी स्थित भारतीय चरागाह एवं अनुसंधान संस्थान में एचओडी के पद पर कार्यरत थे वहां पर वह पिछले 27 सालसे कार्य कर रहे थे। अमर उजाला से बातचीत में  कहा कि कम जमीन वाले किसानों की आय बढ़ाने पर अधिक ध्यान केंद्रित रहेगा।

वैज्ञानिकों से कहा जाएगा कि वह ऐसे किसानों के बीच जाकर उन्हें नई तकनीक और नए शोध के बारे में जानकारी दें ताकि उनकी आय बढ़ सके। सरकार की योजनाओं को भी किसानों तक पहुंचाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक संख्या में किसान सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन


अधिक उत्पादन वाली फसलें और स्टार्टअप के जरिए किसानों की आय बढ़ाई जाएगी। संस्थान के कार्यकारी निदेशक पीयूष पुनिया ने डॉ सुनील कुमार का बुके देकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें