बताया गया कि आज छात्रा घर पर अकेली थी इसी दाैरान सुबह के समय दो बदमाश संदली लेने के बहाने शिक्षक के घर पहुंचे। बेटी अनन्या ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उसे धक्का देकर अंदर धकेल दिया और बंधक बना लिया।
बदमाशों ने नगदी जेवरात एकत्र किए और लेकर फरार हो गए। छात्रा ने जैसे-तैसे खुद को बंधनमुक्त किया और आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
जांच में सामने आया कि रविद्र इन दिनों मकान का निर्माण करा रहे हैं। इसी दाैरान बदमाशों ने संदली लेने के बहाने लूट को अंजाम दिया। बदमाश अपने साथ 35 से 40 लाख के जेवरात, 20 हजार कैश व नए घर के दस्तावेज भी ले गए हैं।