फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में 40 लाख की लूट: बदमाशों ने शिक्षक दंपती की बेटी को बंधक बनाकर की वारदात, नए घर के कागज भी ले गए साथ

Fri, 10 Jan 2025 03:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बदमाशों ने फिर बड़ी लूट को अंजाम दिया है। यहां शिक्षक दंपती की बेटी को बंधक बनाकर वारदात की गई है। बदमाश नए घर के कागजात भी अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बदमाशों ने दिनदहाड़े पाॅश काॅलोनी में बड़ी लूट को अंजाम दिया है। यहां टीचर दंपती के मकान में नकाबपोश बदमाश घुसे और परिजनों को बंधक बनाकर लाखों रुपये की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। बताया गया कि बदमाश नए घर के कागजात भी अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेडिकल थानाक्षेत्र के शिवलोक काॅलोनी में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल पुत्र हेमचंद मोदीनगर में शिक्षक हैं। वह पत्नी वंदना के साथ रहते हैं। वंदना शास्त्रीनगर के डीएवी स्कूल में टीचर हैं। उनकी बेटी अनन्या(15) एमपीजीएस में कक्षा 10 की छात्रा है। 

Meerut Murder News: एक साथ उठेंगे 5 जनाजे, हत्यारों ने एक वर्ष की मासूम को भी नहीं बख्शा, चाची ने खोले कई राज

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बताया गया कि आज छात्रा घर पर अकेली थी इसी दाैरान सुबह के समय दो बदमाश संदली लेने के बहाने शिक्षक के घर पहुंचे। बेटी अनन्या ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उसे धक्का देकर अंदर धकेल दिया और बंधक बना लिया। 

बदमाशों ने नगदी जेवरात एकत्र किए और लेकर फरार हो गए। छात्रा ने जैसे-तैसे खुद को बंधनमुक्त किया और आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।  

जांच में सामने आया कि रविद्र इन दिनों मकान का निर्माण करा रहे हैं। इसी दाैरान बदमाशों ने संदली लेने के बहाने लूट को अंजाम दिया। बदमाश अपने साथ 35 से 40 लाख के जेवरात, 20 हजार कैश व नए घर के दस्तावेज भी ले गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें