फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : 15 लाख लूटकर बदरी-केदारनाथ पहुंच गए थे बदमाश, गिरफ्तारी के बाद ढाई लाख की नगदी और महंगे मोबाइल बरामद

Wed, 13 Sep 2023 12:46 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में 15 लाख की लूट को अंजाम देकर बदमाश बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंच गए थे। अब पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से ढाई लाख की नगदी और महंगे मोबाइल समेत तमंचे-कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस, गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मवाना थाना क्षेत्र में मेरठ-पौड़ी हाईवे पर तिगरी गांव के पास 19 मई को हुई 15 लाख की लूट में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर ढाई लाख की नकदी, कार, बाइक और महंगे मोबाइल और तमंचे-कारतूस बरामद किए। लूट के बाद तीनों बदमाश बद्रीनाथ, केदारनाथ होते हुए काठमांडू पहुंच गए ताकि पुलिस के हाथ नहीं आ सकें। हालांकि सर्विलांस टीम पहले ही मोबाइल ट्रेस के आधार पर इन पर नजर रखे हुए थी और उत्तराखंड चले जाने के बाद इन पर शक गहरा गया था।

विज्ञापन


मंगलवार को एसपी देहात कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि इंडिया वन कंपनी के पूर्व कर्मचारी परीक्षितगढ़ के खजूरी निवासी विकास ने 70 हजार की उधारी चुकाने के लिए लूट की योजना बनाई। उसने अपने गांव के ही कोमल उर्फ आदर्श और अंकित कश्यप को मवाना में बैंक से एटीएम तक पूरे इलाके की रेकी कराई। इसके बाद आरोपियों ने 15 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था और परीक्षितगढ़ क्षेत्र में लूटी हुई रकम का बंटवारा कर लिया।

इसके बाद तीनों उत्तराखंड भाग गए और छह दिन के लिए काठमांडू चले गए। कोमल और अंकित ने छह-छह लाख रुपये लिए, क्योंकि उन्होंने घटना को अंजाम दिया था, जबकि विकास ने तीन लाख रुपये रख लिए। मवाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मवाना-परीक्षितगढ़ मार्ग स्थित ततीना मोड़ से अंकित कश्यप, कोमल उर्फ आदर्श, विकास निवासी ग्राम खजूरी थाना किला परीक्षितगढ़ को गिरफ्तार किया।

लूट के 10 लाख में काफी रकम खर्च की
लूट के पैसे से कोमल ने ढाई लाख रुपये की कार खरीदी। कोमल, अंकित ने वन प्लस के दो नए मोबाइल खरीदे और कुछ रकम घर में खर्च कर बाकी घूमने में उड़ा दी। तीनों ही आरोपियों ने बद्रीनाथ, केदारनाथ और काठमांडू की भी यात्रा की। कई संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस टीम ने ट्रेस किए थे। पुलिस का शक इन पर तब गहरा गया, जब ये लोग दूसरे राज्य में चले गए। बदमाशों ने वारदात के बाद अपनी शर्ट बदल ली, लेकिन जींस और जूते नहीं बदले। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए बदमाशों तक पुलिस पहुंच गई। गिरफ्तार किए गए तीनों ही आरोपियों के पास से पुलिस ने 50 हजार रुपये के दो मोबाइल, ढाई लाख की कार और 2.50 लाख नकद बरामद किए हैं। 10 लाख रुपये में काफी पैसा ये तीनों खर्च कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी में ठगी: फर्जी कर्नल अरेस्ट, कई राज्यों के युवाओं को बना चुका था शिकार, पूछताछ में खोले बड़े राज
विज्ञापन

यह था पूरा घटनाक्रम
गंगानगर के ईशापुरम निवासी नंदन सिंह मेहता के पास इंडिया वन के आठ एटीएम में रुपये का डालने का काम है। 19 मई को वह इंडिया वन एटीएम में 15 लाख रुपये डालने के लिए बाइक से इंडिया वन के एटीएम मवाना आया, जिसे चेक करके बहसूमा इंडिया वन के एटीएम पर गया। वहां से फलावदा जा रहा था तभी मेरठ-पौड़ी हाईवे पर ग्राम तिगरी के पास बने फ्लाईओवर के नीचे बाइक सवार दो युवक तमंचा दिखाकर रुपये से भरा बैग लूट कर ले गए थे।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहे आंसू: दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें