पुलिस गिरफ्त में आरोपी बदमाश
- फोटो : Amar Ujala
देहली गेट थाना क्षेत्र के सरायलालदास निवासी मनीष प्रजापति ने राशिद और दानिश आदि के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस गिरफ्त में बदमाश
- फोटो : Amar Ujala
राशिद को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची तो उसने एक पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़कर तमंचा तान दिया और अपने साथी को न छोड़ने पर गोली मारने की धमकी देने लगा। जिस पर कई थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई।
आमने सामने पुलिस व बदमाश
- फोटो : Amar Ujala
आरोपी को समझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद उसने खुद की कनपटी पर तमंचा रख दिया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। हवाई फायरिंग भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे बदमाश के हाथ से तमंचा छीना और उसे पकड़कर थाने ले आई।