फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बस से उतरते वक्त नाबालिग की दर्दनाक मौत, चालक ने अचानक बढ़ाई रफ्तार

Mon, 12 Jan 2026 01:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बस से उतरते वक्त 13 वर्षीय छात्र की सिर के बल गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार हो गए।

विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सदर तहसील के सामने जटपुरा रोहटा निवासी 13 वर्षीय मोहित शर्मा की बस से उतरते वक्त सिर के बल गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


अचानक बढ़ाई बस की रफ्तार
सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि मोहित बिलवेश्वर संस्कृत महाविद्यालय सदर में पढ़ाई करता था। वह रविवार शाम घर से बस में बैठकर महाविद्यालय जा रहा था। सदर तहसील के सामने उसने बस रुकवाकर उतरने की कोशिश की, लेकिन मोहित के पूरी तरह उतरने से पहले ही चालक सलीम ने अचानक बस की रफ्तार बढ़ा दी।

यह भी पढ़ें: कपसाड़ कांड: गांव में अघोषित कर्फ्यू, पड़ोसी भी नजरबंद, छावनी बना क्षेत्र, आज घर जा सकती है रूबी 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर के बल गिरने से मौके पर मौत
बस के अचानक चलने से मोहित का संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल सड़क पर गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

चालक और परिचालक फरार, हेल्पर हिरासत में
हादसे के तुरंत बाद बस चालक सलीम और परिचालक बिल्ली मौके से फरार हो गए। बस के हेल्पर विशाल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने हेल्पर को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि बस को कब्जे में ले लिया गया है।

अस्पताल में मृत घोषित
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल मोहित को प्यारे लाल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों की तहरीर का इंतजार
सीओ ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बस मालिक की तलाश की जा रही है। घटना स्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है(
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें