फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सभा के बाद सांसद को घेरने में जुटे टिकट के दावेदार

Fri, 22 Feb 2019 12:54 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सभा में बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की बुधवार को हुई जनसभा में अपेक्षा से बहुत कम भीड़ आने को भाजपाई ही मुद्दा बनाने में लग गए हैं। इस जनसभा के संयोजक सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा खुद तैयार की थी। इस कारण उनके खिलाफ लोकसभा चुनाव में दावेदारी कर रहे कई नेता अंदरखाने सक्रिय हो गए हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा थी। इस जनसभा में नितिन गडकरी ने चार हाइवे परियोजनाओं पर होने वाले काम के साथ काली नदी को प्रदूषण मुक्त करने की योजना का शिलान्यास किया था। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने ही अपने स्तर से मंत्रियों को आमंत्रित किया था। चुनावी माहौल के बीच इस सभा को बहुत अहम माना जा रहा था। राजेंद्र अग्रवाल ने जिला और महानगर पदाधिकारियों से संपर्क कर भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी थी। सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ को भी पार्टी पदाधिकारियों ने लगाया था। जनसभा से एक दिन पहले 15 से 20 हजार की भीड़ का दावा मीडिया के सामने सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने खुद किया था। लेकिन 1500 की भीड़ भी बमुश्किल जुट पाई। हालांकि इसके पीछे सांसद समर्थक मौसम का खराब होना मान रहे हैं। क्योंकि बुधवार सुबह खासी बारिश के बीच दिन भर घटा छायी रही थी।

Trending Videos
विज्ञापन

वहीं विरोधियों का कहना है कि मौसम की खराबी से भीड़ दावे से आधी रह जाए तो माना जा सकता है, लेकिन इतने कम लोग आएं, तो कहीं न कहीं जनता और कार्यकर्ताओं के बीच कमजोर पकड़ को दर्शाता है। भाजपा सूत्रों की मानें तो मेरठ लोकसभा सीट के दावेदारों ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल को पार्टी नेतृत्व के समक्ष घेरने की तैयारी शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें