फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मंत्री दिनेश खटीक बोले- थानों में हो रही लूट, पीड़ितों की सुनवाई नहीं, लगाए गंभीर आरोप

Sat, 11 Jun 2022 12:06 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मंत्री दिनेश खटीक बोले कि थाने में मुकदमे नहीं दर्ज हो रहे, हत्या के मामले फर्जी खोले जा रहे, अनुसूचित जाति के लोगों व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। जरूरत पड़ी तो धरना दूंगा।
विज्ञापन
दिनेश खटीक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री और हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने मेरठ पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि मेरठ के थानों में लूट हो रही है। पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही। हत्या जैसे गंभीर मुकदमे फर्जी खोले जा रहे हैं। गोहत्या हो रही है। खटीक ने कहा कि दलितों और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री का थाने जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन जरूरत पड़ी तो कार्यकर्ताओं के लिए थाने में धरना देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। 

विज्ञापन


 मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति के टेंट कारोबारी कोमल और बिरजू के साथ चार जून को सिपाही आकाश एवं उसके साथी ने मारपीट की। उन्होंने 112 नंबर पर इसकी जानकारी पुलिस को दी तो कार्रवाई के बजाय पीड़ित को धमकाया गया। वे थाने गए तो थानेदार ने भगा दिया। 

छह जून को कोमल ने एसएसपी से शिकायत की तो थानेदार ने जेल भेजने की धमकी दी। आठ जून को कारोबारी के घर दो लोग गए और शिकायत वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई। नौ जून को कोमल उनके आवास पर आए और मदद मांगी। मंत्री ने बताया, मैने थानेदार को कार्रवाई करने के लिए फोन किया तो उसने कहा कि अधिकारियों से आदेश करा दो। इसके बाद मैं थाने गया। मेरे पास डीएम का फोन आया तो उन्होंने कार्रवाई कराने की बात कही। मैं इसके बाद उनके आवास पर गया। वहीं पर एसएसपी भी आए। वहां पर पीड़ित को न्याय दिलाने की बात हुई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur : जुमे की नमाज के बाद जुलूस के दौरान जमकर पथराव, दहशत में बंद हुए बाजार, 36 गिरफ्तार

Trending Videos
विज्ञापन

शुक्रवार को पीड़ित कोमल के खिलाफ भी मारपीट और लूट के मामले में रिपोर्ट लिख दी गई। ये अनुसूचित जाति का उत्पीड़न है। वर्ष 2014, 2017, 2019 और 2022 में कार्यकर्ताओं ने सरकार बनवाई लेकिन उन्हीं कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न होगा तो सहन नहीं करेंगे। 

मंत्री दिनेश खटीक ने आरोप लगाया कि मेरठ पुलिस अपराध को कम दर्शाने के इरादे से मुकदमे नहीं लिख रही है। अनुसूचित जाति के लोगों और कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर कहीं भी धरना देना होगा तो वे पीछे नहीं हटेंगे। खटीक ने कहा, उनके क्षेत्र में गोहत्या की दो घटनाएं हो चुकी हैं।

तस्वीरें अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को भी भेजी हैं। फतेहपुर प्रेमपुर, लतीफपुर एवं परीक्षितगढ़ में हत्या समेत कई मामलों में पुलिस ने फर्जी खुलासा किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद्र शर्मा की पुत्रवधू से स्कूटी पर जाते हुए दो लाख और मोबाइल की लूट हुई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट में कम रकम दिखाई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें