फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक दिन: दिल्ली-मेरठ की दूरी कम करेगी मेट्रो, सफर होगा हाईटेक, देखें कब आएगी पहली और आखिरी ट्रेन

Sun, 22 Feb 2026 12:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में नमो भारत और मेरठ मेट्रो का संचालन शुरू हो गया है। जानिए सभी स्टेशनों की जानकारी और पहली व आखिरी ट्रेन का पूरा टाइम टेबल।

विज्ञापन
मेरठ मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नमो भारत (आरआरटीएस) और मेरठ मेट्रो के एक साथ संचालन से शहर के यातायात में बड़ा बदलाव आने जा रहा है। नमो भारत के शहर में चार स्टेशन और मेरठ मेट्रो के 13 स्टेशन बनाए गए हैं।

विज्ञापन


भूड़बराल स्थित मेरठ साउथ स्टेशन से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक ट्रेन का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। मेरठ साउथ के बाद शहर में शताब्दीनगर, बेगमपुल और मोदीपुरम प्रमुख स्टेशन हैं।
 

82 किलोमीटर कॉरिडोर पर शुरू हुआ संचालन
सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किमी लंबे कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का सफल संचालन शुरू हो गया है। शताब्दीनगर स्टेशन पर 800 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग बनाई गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर दोनों ओर प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं।

सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मिलेगी सेवा
मेरठ मेट्रो और नमो भारत की पहली ट्रेन सुबह करीब 6 बजे से शुरू होगी, जबकि आखिरी ट्रेन रात 10 बजे के आसपास मिलेगी। इससे नौकरीपेशा, छात्र और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

मेरठ मेट्रो टाइम टेबल (मुख्य स्टेशन)
मोदीपुरम से मेरठ साउथ (डाउन लाइन)
स्टेशन     पहली ट्रेन     आखिरी ट्रेन
मोदीपुरम    06:06     10:06
मेरठ नॉर्थ     06:09     10:09
डौरली     06:12     10:12
एमईएस कॉलोनी    06:16     10:16
बेगमपुल    06:19     10:19
भैंसाली    06:21    10:21
मेरठ सेंट्रल     06:23    10:23
ब्रह्मपुरी     06:26     10:26
शताब्दी नगर     06:29    10:29
रिठानी   06:32     10:32
परतापुर     06:34     10:34
     
 
विज्ञापन

मेरठ साउथ से मोदीपुरम (अप लाइन)
स्टेशन     पहली ट्रेन     आखिरी ट्रेन
मेरठ साउथ     06:10     10:02
परतापुर   06:13     10:05
रिठानी     06:15    10:07
शताब्दी नगर    06:20    10:12
ब्रह्मपुरी     06:22     10:14
मेरठ सेंट्रल    06:25     10:17
भैंसाली     06:29     10:21
बेगमपुल     06:32    10:24
एमईएस कॉलोनी     06:34     10:26
डौरली    06:37     10:29
मेरठ नॉर्थ     06:39     10:31
मोदीपुरम   06:42     10:34
 
शहर को जाम से मिलेगी राहत
नमो भारत और मेट्रो के संचालन से मेरठ की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इससे लोगों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें