फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाजपा नेता को पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप पर आया मैसेज, गृह मंत्री अमित शाह व सीएम को किया ट्वीट

Sat, 17 Sep 2022 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में जेल चुंगी निवासी भाजपा के महानगर मीडिया संपर्क प्रमुख आशीष अग्रवाल के व्हाट्सएप पर लॉटरी लगने का मैसेज आया। मैसेज देखते ही आशीष घबरा गए और इसकी शिकायत गृह मंत्री और सीएम योगी को ट्वीट कर की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में जेल चुंगी निवासी भाजपा के महानगर मीडिया संपर्क प्रमुख आशीष अग्रवाल के मोबाइल पर शुक्रवार को 25 लाख रुपये की लॉटरी लगने का एक मैसेज आया। आशीष के मुताबिक यह मैसेज पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप पर आया। उनसे बैंक खाते से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई। इस मैसेज में पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो और अशोक चिह्न का भी प्रयोग किया गया। भाजपा नेता ने इसकी शिकायत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्वीट और मेल के माध्यम से की है।

विज्ञापन


भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उनके व्हाटसएप पर पाकिस्तान नंबर से लॉटरी वाला मैसेज आया। लॉटरी को गवर्नमेंट लॉटरी 2022 का नाम दिया गया है। मैसेज में जीती हुई रकम लेने के लिए खाता संख्या देने के लिए कहा गया। उन्होंने यह बात कुछ परिचितों को बताई तो उन्होंने कहा कि उनके पास भी ऐसे मैसेज आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: अव्यवस्था: शौचालय में रखा खिलाड़ियों का भोजन, नहीं मिली रोटी, अधपके चावल-सब्जी और सलाद से भरा पेट

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बड़े स्तर पर ठगी की आशंका को देखते हुए उन्होंने गृह मंत्री, मुख्यमंत्री के साथ ही डीजीपी कार्यालय में शिकायत की है। इसके बाद एसपी क्राइम अनीत कुमार को भी इस बारे में अगवत कराया। एसपी क्राइम का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

रिश्तेदार को बीमार बताकर मांगे पैसे
लालकुर्ती थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी रूपांत त्रिवेेदी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर उनकी पत्नी पूजा शर्मा के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को उनका रिश्तेदार बताते हुए इलाज कराने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की। साथ ही कहा वह जल्द ही उनके पैसे लौटा देगा।

पूजा ने इसकी जानकारी दी तो उन्होंने अपने कई रिश्तेदारों से पूछताछ की तो सभी ने ऐसा फोन करने से इनकार किया। इसके बाद उन्होंने कॉलर से संपर्क करना चाहा तो उसने फोन नहीं उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें