फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किसानों पर एमडी ने तानी पिस्टल, हंगामा और पथराव, मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण का काम रुकवाया

Thu, 01 May 2025 11:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण का निर्माण कार्य चल रहा है। मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कंपनी कर्मचारियों और किसानों के बीच विवाद हो गया। किसानों के खिलाफ कंपनी की ओर से तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण का निर्माण कार्य करने साइट पर पहुंचीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की निर्माणाधीन कंपनी एपीएस के कर्मचारियों और खेडा बलरामपुर के किसानों के बीच विवाद हो गया। 
विज्ञापन

 

आरोप है कि सर्विस रोड की मांग कर रहे किसानों पर कंपनी के एमडी ने पिस्टल तान दी। इसके बाद गांव के कुछ युवकों ने जेसीबी पर पथराव कर दिया। ग्रामीणों ने काम भी रुकवा दिया। तीन थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। ग्रामीणों के खिलाफ कंपनी उपप्रबंधक आरपी वासन ने परतापुर थाने पर तहरीर दी है।
 

बृहस्पतिवार को एनएचएआई के साइट इंजीनियर सौरभ सोनी, तहसीलदार जेडआर खान, निर्माणाधीन कंपनी एपीएस के एमडी देवेंद्र सिंह टीम के साथ खेड़ा खानपुर गांव के पीछे जेसीबी लेकर बाउंड्री करने के लिए पहुंचे थे। जेसीबी से गड्ढा खोदना शुरू किया। जानकारी मिलने पर खेड़ा खानपुर के ग्रामीण और महिलाएं भी पहुंचीं। 
 

कंपनी के अधिकारियों से किसानों ने एक्सप्रेसवे किनारे सर्विस रोड बनाने, अंडरपास गांव की सड़कों के अनुसार बनाने, गांव के श्मशान के लिए जमीन उपलब्ध कराने और ट्यूबवेल का रुका मुआवजा दिलाने की मांग रखी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी शुरू हो गई। आरोप है कि एपीएस के एमडी देवेंद्र सिंह ने किसानों पर पिस्टल तान दी। इस पर कुछ युवकों ने कंपनी की जेसीबी पर पथराव कर दिया। पथराव होता देखकर कंपनी के कर्मचारी भाग गए।
 

इस घटना का पता चलते ही परतापुर, टीपीनगर और ब्रह्मपुर थानों की पुलिस पहुंची और किसानों को समझाकर शांत किया। पथराव से जेसीबी चालक साजिद निवासी खगडिया घायल हो गया। कंपनी के अधिकारियों ने चार ग्रामीणों को नामजद करते हुए 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 

सर्विस रोड बने तो 11 ग्रामों के लोगों को मिलेगा लाभ
किसान नेता उदयवीर सिंह खानपुर ने बताया कि एक्सप्रेसवे के किनारे कई किसानों के खेत हैं। इसके लिए किसान काफी समय से सर्विस रोड की मांग कर रहे हैं। सर्विस रोड से खेडा, खानपुर, पंचगांव, सैदपुर, चंदसारा, मुरादाबाद, नंगला पातू, चुडियाला, नरहाडा, सलेमपुर और खेडा बलरामपुर के किसानों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने कहा कि एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड भी बननी चाहिए। इसके अलावा अंडरपास गांव की सड़कों के अनुसार बने, एक्सप्रेसवे में गए गांव के श्मशान के लिए जमीन दी जाए और ट्यूबवेल की जमीन का रुका मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

जमीन अधिग्रहण के समय करनी चाहिए थी बात
एनएचएआई के तहसीलदार जेड आर खान ने बताया कि एक्सप्रेसवे किनारे बाउंड्री वॉल बनाने के लिए पहुंचे थे। किसानों ने काम करने से रोका, विरोध करने पर ग्रामीणों ने पथराव किया। इसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। उन्होंने कहा कि सर्विस रोड के लिए जमीन अधिग्रहण के समय बात करनी चाहिए थी, अब ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें