फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने घंटों बाद बुझाई

Mon, 18 Aug 2025 11:48 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

खरखौदा के धीर खेड़ा में पिलखुआ के अंकित तायल की फैक्ट्री है, जिसमें आग लगी। दूर-दूर तक लपटें और धुआं उठता देखकर आसपास के फैक्ट्री मालिक भी सहम गए।
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरखौदा कस्बा स्थित धीर खेड़ा औद्योगिक नगर में फैक्ट्री में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड थाना पुलिस सहित अधिकारी मौके पर पहुंच गए लेकिन तीन घंटे के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार धीर खेड़ा औद्योगिक नगर में हापुड़ के पिलखुवा निवासी अंकित तायल की प्लास्टिक की कार्टून पट्टी बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री केवल दिन में संचालित होती है। रविवार रात करीब 10 अचानक आग लग गई। फैक्ट्री 14 अगस्त की शाम से तीन दिन के लिए बंद थी। सोमवार को फैक्ट्री खुलनी थी। 
 
विज्ञापन

उधर पास की फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में किसी अन्य व्यापारी ने फैक्ट्री में आग लगी देखी तो अंकित तायल व पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद अंकित तायल व अन्य व्यापारी सहित फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जेसीबी से फैक्ट्री के चारों ओर की दीवार भी तोड़ दी लेकिन अंदर प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देर रात फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें