फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पति की कड़वीं बातें दिल पर लगीं, ट्रेन से कटकर महिला ने दी जान, दूर तक बिखरे शव के टुकड़े

Mon, 18 Aug 2025 11:37 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मवाना की नीतू की शादी पल्लवपुरम निवासी सतीश से पांच वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। रविवार को दोनों के बीच कहासुनी हुई तो नीतू रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और सुसाइड कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावलीखास फाटक के पास रविवार शाम नौचंदी ट्रेन से कटकर नितेश उर्फ नीतू (35) की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पति से विवाद के बाद महिला ने खुदकुशी की है। जीआरपी महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रोशनीकुंज निवासी राजकुमार के मकान में लगभग डेढ़ वर्ष से सतीश अपनी पत्नी नितेश उर्फ नीतू के साथ किराए पर रह रहा था। सतीश एक प्राइवेट बैंक में लोन रिकवरी का काम करता है। महिला मवाना के गणेशपुरी की रहने वाली है। 

पुलिस के अनुसार दंपती की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी। दंपती के कोई संतान नहीं है। पति से विवाद के बाद रविवार शाम से नीतू रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रही थी। शाम के समय महिला मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही नौचंदी ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन से कटकर महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पति को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर पति व परिजन मौके पर पहुंचे। सीओ दौराला का कहना है कि मामला जीआरपी का है। जीआरपी जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शोभापुर गांव के सामने दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने आगे चल रही अपाचे बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दौराला के वलीदपुर निवासी 25 वर्षीय सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दौराला के वलीदपुर निवासी सचिन पुत्र मोहनलाल परतापुर में एक स्टील फैक्ट्री में काम करता था। सचिन की शादी लगभग ढाई वर्ष पूर्व सरधना के कालंद निवासी शिवानी से हुई थी। दोनों के एक बेटी निक्कू उर्फ लवली है। रविवार सुबह सचिन फैक्ट्री से काम खत्म कर अपाचे बाइक से घर जा रहा था। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। सीओ दौराला का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें