फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ब्लिंकिट के वेयर हाउस में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने बुझाई

Fri, 03 Jul 2026 12:25 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मंगल पांडे नगर स्थित ब्लिंकिट के वेयरहाउस में कई कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे, तभी भीषण आग लग गई। आग लगने से कई लाख के माल के नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
आग से जला वेयरहाउस। - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगल पांडे नगर स्थित ब्लिंकिट के वेयरहाउस में बृहस्पतिवार शाम शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में धुएं का गुबार आसमान में छा गया। घटना के समय गोदाम के अंदर कई कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम में रखा कई लाख रुपये कीमत का सामान जल गया।
 
विज्ञापन

2 of 5
कर्मचारियों में मची अफरातफरी। - फोटो : अमर उजाला
वेयरहाउस के मैनेजर सौरभ बंसल ने बताया कि शाम के समय अचानक से तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट हुआ। आवाज सुनकर कर्मचारी और वह मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में आग भड़क उठी। देखते-ही-देखते आग ने पूरे वेयरहाउस को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर मौजूद मैनेजर और अन्य कर्मचारियों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें लगातार बढ़ती चली गईं। 


 
विज्ञापन

3 of 5
आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड। - फोटो : अमर उजाला
हालात बिगड़ते देख सभी कर्मचारियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। धुएं का घना गुबार 300 मीटर दूर से देखा जा सकता था। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

4 of 5
फायर ब्रिगेड की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर मेडिकल थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले राहत और बचाव अभियान के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका। आग बुझने के बाद भी गोदाम में काफी देर तक धुआं निकलता रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फायर ब्रिगेड - फोटो : अमर उजाला
एफएसओ आरके सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

ये भी देखें...
UP: मेरठ में लूट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, लाठी-डंडों से हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें