प्लास्टिक के सामान से तेजी से फैली आग
दमकल अधिकारियों के मुताबिक स्टोर में प्लास्टिक से जुड़ा सामान रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने पांच दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंचने दी आग
दमकल विभाग की तत्परता के चलते आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। हालांकि आग लगने से स्टोर में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। फायर विभाग के अधिकारी आरके सिंह के अनुसार समय रहते कार्रवाई किए जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।