फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बदला लेने पर पूरी होगी शहादत
अजय के पिता वीरपाल सिंह ने फफकते हुए कहा कि जवानों की शहादत तभी पूरी होगी, जब पाकिस्तान से बदला लिया जाएगा। बेसुध हो चुकीं अजय की पत्नी प्रियंका ने कहा कि भारत मां के लाल शहीद हो रहे हैं, अब तो सरकार को कुछ सोचना ही होगा। इस मौके पर डीएम अनिल ढींगरा, डीआईजी अखिलेश कुमार, मेरठ कैंट से ब्रिगेडियर सुधीर मलिक, गढ़वाल रेजीमेंट के कर्नल प्रणव प्रसून, मेजर राणा और बड़ी संख्या में सैनिक अधिकारी और जवान मौजूद रहे।