फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: हस्तिनापुर में पिता के साथ कोर्ट में तारीख पर जा रही विवाहिता को तमंचे के बल पर उठाया, मचा हड़कंप

Wed, 22 Mar 2023 03:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर के बामनौली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता को उसके पति ने तमंचे के बल पर उठा लिया। बताया गया कि विवाहिता अपने पिता के साथ कोर्ट में तारीख पर जा रही थी। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विवाहिता के पिता से पूछताछ करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर में बुधवार उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया गया। मामला थाना क्षेत्र के गांव बामनौली का है। जहां पर एक विवाहित अप अपनी मां और पिता के साथ कार में सवार होकर कोर्ट जा रही थी। यहां बीच रास्ते में बदमाशों ने तमंचे के बल पर अगवा कर लिया और अपने साथ ले गए। खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया युवती के पिता ने युवती की बरामदगी को लेकर थाने पर भी तहरीर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बामनौली निवासी सतनाम सिंह पुत्र गुरबचन सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे वह अपनी पत्नी बलविंदर कौर और अपनी बेटी शरणवीर कर के साथ मेरठ कोर्ट में तारीख के लिए जा रहा था। उसकी बेटी का पति के साथ विवाद चल रहा था।

आज सुबह जब वह चेतावाला गांव के समीप पहुंचा तो उसके दामाद ने अपने अन्य साथियों के साथ अपनी कार को उनकी कर के आगे लगा दिया और तमंचे के बल पर उसकी कार में बैठी बेटी को जबरन अपने साथ ले गया। दामाद ने बेटी के साथ मारपीट भी की और  गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन


उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं क्षेत्र में आग की तरह खबर फैल गई और सैकड़ों लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित पिता की ओर से थाने पर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें