फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सुभारती विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केरल के राज्यपाल, कहा-अपनी संस्कृति पर गर्व करें

Wed, 22 Mar 2023 01:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सुभारती विश्विद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने छात्र छात्राओं को उपाधि दी और उन्हें संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपनी विरासत और संस्कृति पर हमें गर्व करना चाहिए।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में बोलते केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दिल्ली मेरठ हाईवे स्थित सुभारती विश्वविद्यालय में बुधवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे  केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बता दें कि आज जल दिवस भी है, ऐसे में राज्यपाल ने कार्यक्रम शुरू करने से पहले पौधे को पानी भी दिया।

विज्ञापन




सुभारती विश्विद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि जितनी शिक्षा जरूरी है उतने ही जरूरी संस्कार हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति को पूरा विश्व जानता है। हमें अपनी संस्कृति को आत्मसात करते हुए इस पर गर्व करना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि आज आपकी डिग्री पूरी हुई है लेकिन आज से गृहस्थ जीवन शुरू हो रहा है, इसे पूरी ईमानदारी से आत्मसात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान किए। विश्वविद्यालय के मांगल्या प्रेक्षागृह में समारोह आयोजित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें