फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी बेटी बीमार है: अस्पताल ले जा रहे हैं! ससुराल से फोन आते ही कांप गया पिता का कलेजा, फिर मिली माैत की खबर

Thu, 14 Nov 2024 01:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दाैराला में पिता ने बेटी की शादी की थी। बुधवार देर रात ससुराल वालों ने सूचना दी कि आपकी बेटी बीमार है अस्पताल ले जा रहे हैं। पिता उठकर खड़ा ही हुआ था कि दूसरी काॅल पर बेटी की माैत की खबर मिली। पढ़ें क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
मेरठ में विवाहिता की माैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला के कैली गांव में एक विवाहिता की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। गुरुवार सुबह थाने पहुंचे मृतका के पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए हत्या की तहरीर दी है। 

विज्ञापन


शादी के बाद से ही परेशान कर रहे थे ससुराल वाले
जानकारी के अनुसार गौतमबुद्ध नगर के गांव अरालसी निवासी चंद्रपाल ने अपनी बेटी ऊषा की 22 अप्रैल 2024 को कैली गांव निवासी युवक से शादी की थी। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग ऊषा को परेशान करने लगे, जिस पर ऊषा ने अपने परिजनों को फोन पर जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें: Meerapur By Election: बसपा नेताओं की उठापटक मीरापुर उपचुनाव को न कर दे प्रभावित, मुद्दा भुनाने में जुटी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने आकर बात करने का दिया था आश्वासन 
बताया गया कि परिजनों ने ऊषा को समझाकर शांत कर दिया। बताया कि तीन दिन पहले भी ऊषा ने अपने पिता चंद्रपाल को फोन पर ससुराल पक्ष द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी दी थी, जिस पर पिता ने 17 या 18 नवंबर को कैली आने का आश्वासन दिया। 

सुसराल से फोन आते ही कांप गया पिता का कलेजा
पिता चंद्रपाल ने बताया कि बुधवार देर रात एक रिश्तेदार का फोन आया और जानकारी दी कि उनकी बेटी बीमार है। ससुराल पक्ष के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। थोड़ी देर में जानकारी मिली कि बेटी की मौत हो गई है। रात में ही वह कैली पहुंचे। गुरुवार को थाने पहुंचकर उन्होंने पति, ननद, सास पर हत्या करने का आरोप लगाया और थाने पर हंगामा किया। 

पुलिस ने मृतका के परिजनों को आश्वासन देकर शांत कराया। पिता चंद्रपाल ने थाने पर तहरीर दी। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें