फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

Sun, 10 May 2026 01:12 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रामबाग में नवीशा का विवाह करीब छह साल पहले अनमोल के साथ हुआ था। शनिवार शाम ससुराल वालों ने मायके वालों को नवीशा की तबीयत खराब होने की सूचना दी। मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो नवीशा की मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
नवीशा की फाइल फोटो और अस्पताल पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवाना के रामबाग इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में नामजद तहरीर दी है। यह घटना नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मृतका नवीशा उर्फ राधिका का विवाह अनमोल उर्फ प्रिंस के साथ 31 मई 2020 को हुआ था। मृतका के पिता नरेंद्र रहेजा, जो मोहल्ला रामबाग के निवासी हैं, के अनुसार शनिवार शाम को नवीशा के ससुराल में सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया था। रविवार सुबह अचानक नवीशा की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
 

मायके वालों का आरोप और हंगामा
जैसे ही मायके वालों को घटना की जानकारी मिली, वे भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में मृतका के परिजनों और ससुराल पक्ष के बीच कहासुनी और हंगामा शुरू हो गया। हंगामा बढ़ता देख मृतका के ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल के बाहर बीच सड़क पर अपनी कार खड़ी कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस की जांच
परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें