दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव निवासी युवक ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी पत्नी ने धर्म छिपाकर शादी की। एक दिन उसने पत्नी व उसकी मां को नमाज पढ़ते देखा तो उसे पता चला। उसके बाद फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।