कुलपति डॉ. केके सिंह ने बताया कि बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण रही और जो भी एजेंड़े रखे गए, सभी पास कर दिए गए। जो एजेंडे रुके हैं, उन्हें आगामी बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। बैठक में विधायक राजीव कुमार, सिंह, विशेष सचिव अजय कुमार द्विवेदी, संयुक्त निदेशक कृषि अमरनाथ मिश्रा, क्षेत्रीय उच्चशिक्षाधिकारी ज्ञान प्रकाश, मनोहर सिंह, सीमा जग्गी, सुमन त्यागी, रजिस्ट्रार डॉ. रामजी सिंह, डैम लोकेश गंगवार आदि मौजूद रहे।
ये एजेंडे किए गए पास
कृषि विवि में होने वाली निदेशक शोध संयुक्त निदेशक शोध, संयुक्त निदेशक प्रसार व 6 महाविद्यालय के 115 पदों को हरी झंडी मिली।
विभिन्न कॉलेजों में प्राध्यापकों सह प्राध्यापक एवं सहायक प्रध्यापक के पदों के लिए शैक्षिक अर्हता स्कोर कार्ड एवं आवेदन पत्र का प्रारुप का अनुमोदन करना।
दो शिक्षकों को पीएचडी शिक्षण एवं थीसिस गाइडेंस के लिए मान्यता के लिए मिली हरी झंडी
पीएचडी पाठयक्रम में सर्वश्रेष्ठ थीसिस पुरस्कार दिए जाने पर भी सहमति का अनुमोदन
एसोसिएट से पदोन्नित करते हुए 40 नए प्रोफेसर के लिफाफे खोले गए।
दो असिस्टेंट प्रोफेसर से एसोसिएट प्रोफेसर बने।
तीन शिक्षकों का एजीपी सात हजार से बढ़ाकर 8 हजार किया।
13 शिक्षकों का एजेपी 6 हजार से बढ़ाकर 7 हजार किया।
11 लिफाफे शासन से सहमति के बाद खोले जांएगे। 9 को प्रोफेसर बनना था, एक को एसोसिएट प्रोफेसर और एक का एजीपी सात हजार से आठ होना था।
शुगर केन एंड टेक्नालोजी महाविद्यालय पर खर्च के लिए एक करोड़ रुपये के बजट का अनुमोदन
गैर वेतन के खर्च के लिए 18 लाख रुपये का अनुमोदन
विवि में वेतन के लिए 40 करोड़ 50 लाख रुपये का अनुमोदन किया
शोध, शिक्षा प्रसार को बढ़ाने के लिए कृषि विवि और चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि के साथ में एमओयू हुआ।
नए सदस्यों का किया स्वागत
प्रबंध समिति में तीन साल से सदस्य निखिल त्यागी का सम्मान कर विदाई दी गई। बदायूं जिले की दांतागंज विधानसभा से विधायक राजीव कुमार नए सदस्य बने हैं वह बृहस्पतिवार को पहली बार बैठक में पहुंंचे तो उनका स्वागत किया गया। शहर विधायक रफीक अंसारी सभा भी नए सदस्य बने लेकिन तबियत खराब होने के चलते बैठक में शामिल नहीं हुए।