फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहसिक: मेरठ के कलीना में व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास, जंगल में बंधक बनाया, फिर लगा दी आग, हालत गंभीर

Wed, 20 Mar 2024 04:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरूरपुर थानाक्षेत्र में बुधवार को एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। हालांकि मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरूरपुर थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह कालीना गांव के जंगल में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक व्यक्ति को पहले जंगल में बंधक बनाया गया और आग लगाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। हालांकि ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस के जरिए गंभीर हालत में झुलसे व्यक्ति को पुलिस ने मेरठ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


बताया गया है कि आग लगा हुआ व्यक्ति जली हुई हालत में पास के गांव रजापुर से कालीना के गांव में जंगल की ओर दौड़ता हुआ जान बचाने के लिए भागा, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद उसे एक खेत में जली हुई हालत में पड़ा हुआ देखा गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ में बिजली घर पर डाका: डेढ दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, डेढ़ करोड रुपये का सामान लूटा 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह से झुलसे व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि गंभीर हालत में झुलसे व्यक्ति के सही ढंग से नहीं बोल पाने के कारण नाम पता मालूम नहीं चल सका है।

पुलिस ने बताया कि जिस जगह घटना हुई है, वह गांव के एक चिकित्सक का खेत है। जहां उसे बंधक बनाकर जलाया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं जिंदा व्यक्ति को आग लगाकर जलाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें