फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: संतान सुख की कामना में दंडवत कांवड़ ला रहे अनिल, श्रद्धा की अनोखी मिसाल

Wed, 05 Aug 2026 07:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर निवासी अनिल अपनी संतान प्राप्ति की कामना लेकर हरिद्वार से दंडवत प्रणाम करते हुए कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। पांच साल से संतान सुख नहीं मिलने के बाद उन्होंने भगवान शिव से मन्नत मांगी है। 

विज्ञापन
दंडवत कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था और संकल्प की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के प्रताप नगर निवासी अनिल हरिद्वार से दंडवत प्रणाम करते हुए कांवड़ ला रहे हैं। उनकी यह कठिन यात्रा संतान सुख की कामना से जुड़ी हुई है।

विज्ञापन




पांच साल से संतान की कर रहे हैं प्रतीक्षा
अनिल ने बताया कि उनकी शादी को पांच वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ। इसी मनोकामना को लेकर उन्होंने भगवान शिव से मन्नत मांगी और दंडवत प्रणाम करते हुए कांवड़ लाने का संकल्प लिया। वह हर कदम पर सड़क पर लेटकर प्रणाम करते हुए अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: नकल के आरोप से आहत बीटेक छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

विज्ञापन

पहले भी पूरी हो चुकी है एक मन्नत
अनिल का कहना है कि यह उनकी पहली विशेष कांवड़ यात्रा नहीं है। इससे पहले वह अपने भाई के विवाह की मनोकामना लेकर माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार ले गए थे। इससे पहले दादा-दादी को भी कांवड़ में बैठाकर यात्रा करा चुके हैं।

भाई की शादी के बाद और मजबूत हुआ विश्वास
अनिल के अनुसार, उनके भाई का विवाह जुलाई 2026 में सकुशल संपन्न हो गया, जिसे वह अपनी मन्नत पूरी होने से जोड़ते हैं। इसके बाद उनका भगवान शिव के प्रति विश्वास और गहरा हो गया। अब वह संतान प्राप्ति की कामना के साथ यह कठिन दंडवत कांवड़ यात्रा कर रहे हैं।

श्रद्धालु कर रहे मन्नत पूरी होने की प्रार्थना
रास्ते में मिलने वाले श्रद्धालु और राहगीर अनिल की कठिन तपस्या और अटूट श्रद्धा को देखकर उनकी सराहना कर रहे हैं। कई लोग उनकी मनोकामना पूरी होने की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें