फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: शराब पीने से रोका तो युवक ने अपनी ही गर्दन पर चला दिया चाकू, काटी हाथ की नस

Thu, 30 Jan 2020 06:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ के लावड़ क्षेत्र में एक युवक ने परिजनों द्वारा शराब पीने से रोकने पर खुद का ही गला काट लिया। नशे में धुत युवक ने परिजनों से गाली गलौज की और हाथ की नस काट ली।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला सैनी नगर निवासी अजित बुधवार देर रात शराब पीकर अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने पर युवक ने शराब के नशे में परिजनों से गाली गलौज की। परिजनों ने इसका विरोध किया और शराब पीने से युवक को मना किया। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने पहले तो अपने हाथ की नस काट ली और बाद में चाकू से गले काट लिया।

इस पर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने आनन -फानन में पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और गंभीर हालत में युवक को गंगानगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना इंचौली पुलिस का कहना है कि युवक शराब के नशे में था। फिलहाल युवक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें