रामू बार-बार युवती से फोन पर वापस आने की बात कहता था, लेकिन वह नहीं आई। बुधवार सुबह रामू ने युवती से फोन पर बात करनी शुरू की। उसने युवती को घर आने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी।
इसी दौरान उसने घर में पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया और युवती से पूछताछ करने की बात कही है। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या
मोदीपुरम में पाबली फाटक के पास बुधवार को दुल्हैड़ा निवासी युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। राहुल पुत्र सतपाल चार बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। दो साल पहले 20 नवंबर को उसके पिता की मौत हो गई थी। तभी से वह डिप्रेशन में चल रहा था।
फिलहाल वह कृषि विवि में कार्य कर रहा था। बुधवार को वह कृषि विवि में जाने के लिए घर से निकला और ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।